केलवे रोड स्टेशन के पास सशस्त्र लूट, 50 लाख से अधिक का माल पार
| Apr 16, 2026, 13:28 IST
मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)।
पालघर के केलवे रोड रेलवे स्टेशन के पास ज्वेलरी कारोबारी के परिवार पर हमला कर बदमाशों ने 50 लाख रुपये से अधिक का माल लूट लिया। ममता ज्वेलर्स के संचालक किशन रुपसिंह दसाना और उनकी पत्नी पर 4-5 अज्ञात हमलावरों ने पुल के नीचे हमला किया। वारदात में दोनों घायल हुए, जबकि हमलावर करीब 250 ग्राम सोना, 6 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित के पिता रूप सिंह दसाना ने बताया कि पिछले साल भी उनके साथ फायरिंग की घटना हुई थी। उन्होंने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया।
मामले में सफाला के सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता शेलके ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

