home page

रिन्यूएबल एनर्जी और भंडारण नीति को मंजूरी

 | 

मुंबई, 21 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) और ऊर्जा भंडारण नीति 2025-2035’ को अधिकृत मंज़ूरी दी है. इस फ़ैसले के ज़रिए क्लीन एनर्जी की ओर तेज़ी से बढ़ने के लिए एक रोडमैप तय किया गया है।

इस नीति के तहत साल, 2035 तक 100 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बनाने और कुल बिजली खरीद में 65 प्रतिशत क्लीन एनर्जी की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए, उम्मीद है कि 2030 तक राज्य की बिजली की खपत लगभग 260 बिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगी, और इसके लिए वैकल्पिक और सस्टेनेबल एनर्जी सोर्स पर ज़ोर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फ़ैसले में ऊर्जा भंडारण पर खास ध्यान दिया गया है। सोलर और विंड एनर्जी जैसे अस्थिर सोर्स से बनी बिजली को स्टोर करने और पीक डिमांड के समय उपलब्ध कराने के लिए एक लॉन्ग-टर्म प्लान तैयार किया गया है।

राज्य में बढ़ते इंडस्ट्रियल, शहरीकरण और पारंपरिक एनर्जी सोर्स पर दबाव को देखते हुए इस नीति को आवश्यक माना जा रहा है। पिछली नीति की वजह से राज्य ने 18.5 जीडब्ल्यू रिन्यूएबल कैपेसिटी हासिल की है। सरकार के नए फ़ैसले से क्लीन एनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट बढ़ने और इको-फ़्रेंडली डेवलपमेंट में तेज़ी आने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार