home page

नर्मदा-ताप्ती लिंक परियाेजना के लिए 5,548 करोड़ रुपये मंजूर

 | 

मुंबई, 25 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को नर्मदा-ताप्ती लिंक परियाेजना के लिए 5,548 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी गयी है।

सरकार के इस निर्णय से नंदुरबार जिला के किसानाें काे अब वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा नर्मदा-ताप्ती लिंक परियाेजना से किसानाें के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत हाेगी जिससे किसानाें का उत्पादन बढ़ेगा।

परियोजना के तहत छह परिवर्तन बांध बनाए जाएंगे। इससे नंदुरबार जिले के करीब 26,526 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलने के साथ 11.50 मेगावाट बिजली उत्पादन भी प्रस्तावित है।

परियाेजना काे मिली वित्तीय मंजूरी से जिले के किसानाें की लंबे समय से अपेक्षित सिंचाई की सुविधा काे लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।विशेषरूप से बारिश पर निर्भर रहने वाले कृषि क्षेत्राें काे इसका लाभ मिलने की संभावना है। छह परिवर्तन बांधाें के निर्माण सेजल संसाधनाें का उपयाेग सिंचाई के लिए किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी