home page

शरद पवार की एनसीपी में बड़ा फेरबदल, अंजलि सालवे बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष

 | 

मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की एनसीपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंजलि सालवे को सौंपी गई है। महिला प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी संभाल रही रोहिणी खडसे की जगह अब अंजलि की नियुक्ति की गई है।

मुंबई के वाई चव्हाण सेंटर में गुरुवार को हुई पार्टी की बैठक में इस नियुक्ति की घोषणा की गई। पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष फौजिया खान और प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे की मौजूदगी में अंजलि को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उन पर महिलाओं के मुद्दों को असरदार तरीके से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार