home page

पुलिस हिरासत में अंजलि दमानिया

 | 

मुंबई, 18 अक्टूबर (हि.स.)। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना तब हुई जब वह ‘सॉलिडैरिटी वॉक’ में हिस्सा लेने जा रही थीं।

दमानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडिया साझा कर दावा किया है कि उन्हें और उनके साथी कुणाल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिस ने खार सबवे इलाके में एक उबर कैब को रोककर उन पर कार्रवाई की। दमानिया ने कहा कि वीडियो में सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी उन्हें एक कार में ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके नाम और पहचान पत्र मांगे, लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने पहले उनका मोबाइल फोन छीन लिया और बड़ी बहस के बाद वापस किया। उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है कि “क्या नागरिकों को यह नहीं पता होना चाहिए कि किसे और क्यों हिरासत में लिया जा रहा है।

दमानिया ने पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आलोचना की है कि गंभीर अपराधों के आरोपियों को ढूंढने के बजाय पुलिस आम नागरिकों को परेशान कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस कृष्णा आंधले और अशोक खरात जैसे दुष्कर्मियों की पत्नियों को नहीं ढूंढ पा रही है। हमारे देश की पुलिस पुलवामा में हमलावरों को नहीं ढूंढ पाई। लेकिन वे आम जनता को परेशान कर रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार