home page

उपमुख्यमंत्री शिंदे की होटल पॉलिटिक्स पर अमित ठाकरे का हमला

 | 

मुंबई, 20 जनवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की होटल पॉलिटिक्स पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के नगरसेवक लापता हैं. आखिर महाराष्ट्र की राजनीति कितना नीचे गिरेगी।

बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद खरीद-फरोख्त की संभावनाओं के बीच डीसीएम शिंदे ने अपने सभी 29 नगरसेवकों को होटल में ठहराया था। इस पर मनसे नेता अमित ठाकरे ने कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या नगरसेवक लापता हैं? महाराष्ट्र की राजनीति और कितनी नीचे गिरेगी? यह तमाशा है और जनता के पैसे की बर्बादी बंद करो जो लोगों के फायदे के बजाय अपनी कुर्सी बचाने के लिए की जा रही है। नतीजे आने के बाद जनप्रतिनिधियों को अपने वार्ड में जाकर लोगों को धन्यवाद देना चाहिए था और लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास शुरू कर देना चाहिए था। लेकिन बदकिस्मती से जिन्हें लोगों ने चुना था, वे एक फाइव-स्टार होटल के बंद दरवाजों के पीछे खुश हैं।

अमित ने कहा कि इसका असली कारण क्या है? क्या अपने ही साथियों पर भरोसा नहीं है? मतलबी राजनीति? क्या यह राजनीतिक आम नागरिकों का अपमान नहीं है, जिन्होंने वोट दिया है? इस सारे ड्रामे में, अपनी मेहनत की कमाई से होटल बुक करने वाले टूरिस्ट को भी सुरक्षा के नाम पर परेशानी उठानी पड़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार