home page

(अपडेट)अजीत पवार संवेदनशील और जुझारू नेता थे : शाह

 | 
(अपडेट)अजीत पवार संवेदनशील और जुझारू नेता थे : शाह


मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अजित पवार का समय से पहले चले जाना महाराष्ट्र और विशेषकर पुणे के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे बहुत संवेदनशील और जुझारू नेता थे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज पुणे जिला परिषद परिसर में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्रतिमा अनावरण के बाद कार्यक्रम को

संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अजित पवार के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो रिक्तता आयी है, उसे अगले 2 से 3 दशक में भी भरना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि उनके जाने से सिर्फ महाराष्ट्र का ही नुकसान नहीं हुआ बल्कि मेरा भी नुकसान हुआ। अजित मेरे अच्छे मित्र थे। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव था और वे एक जुझारू नेता के साथ ही स्पष्ट बोलने वाले नेता थे।

उन्होंने कहा की पवार जब भी उनसे मिलते थे, हमेशा मुस्कराते हुए सकारात्मक विचार के साथ मिलते थे।

उन्होंने कहा कि पवार ने बारामती से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और सर्वोच्च स्थान तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग मिलेंगे जो निचले स्तर से काम शुरू कर सर्वोच्च पायदान पर पहुंचने के बाद गरीब और अपने कार्य के प्रति संवेदनशील

रहे। अजित महाराष्ट्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा संवेदनशील रहे , ऐसा नेता बहुत मुश्किल से मिलता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी