डिंडोरी हादसे में मृतकों के परिजनों को 45 लाख रुपये की मदद
मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। नासिक जिले के डिंडोरी तहसील के शिवाजीनगर में 3 अप्रैल 2026 को हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत मदद देने का निर्देश दिया था। सीएम रिलीफ फंड से मृतकों के वारिसों के लिए 5-5 लाख रुपये की कुल 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद मंजूर की गई है।
यह राशि नासिक के जिलाधिकारी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। जिला प्रशासन को मृतकों के वारिसों को वेरिफाई कर मंजूर की गई मदद तुरंत देने का निर्देश दिया गया है। यह हादसा तब हुआ जब इंदौर गांव से एक ही परिवार के लोग गाड़ी में जा रहे थे। कार एक कुएं में गिर गई। इस हादसे में रेशमा सुनील दरगुडे, आशा अनिल दरगुडे, खुशी (सृष्टि) अनिल दरगुडे, श्रेयस अनिल दरगुडे, राखी सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे, समृद्धि राजेंद्र दरगुडे, माधुरी अनिल दरगुडे और सुनील दत्तू दरगुडे की मौत हो गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

