बीएमसी और आईआईएम मुंबई के साथ समझौता
मुंबई, 25 मई (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका ने शिक्षा संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट मुंबई (आईआईएम) के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत अर्बन गवर्नेंस, शोध, इनोवेशन और कैपेसिटी बिल्डिंग में संस्थागत सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुंबई मनपा की आयुक्त अश्विनी भिडे और आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार तिवारी एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी, अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस साझेदारी का उद्देश्य आईआईएम मुंबई की मैनेजमेंट, एनालिटिक्स, पब्लिक पॉलिसी और ऑपरेशंस में विशेषता का इस्तेमाल करके उसे जन सुविधाओं के काम से जोड़ना है, ताकि मुंबई के सामने आने वाली मुश्किल शहरी चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

