home page

बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

 | 

मुंबई, 17 अक्टूबर, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 22933/22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस- जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर 20:08 बजे पहुंचेगी और 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 27 अक्टूबर, 2026 को जयपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 02:44 बजे नवसारी स्टेशन पहुंचेगी और 02:46 बजे प्रस्थान करेगी। विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार