समृद्धि हाईवे के ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। समृद्धि हाईवे पर ‘जंपिंग रोड’ की समस्या के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। लोकनिर्माण मंत्री (सार्वजनिक उपक्रम) मेघना बोर्डिकर ने मंगलवार को विधान परिषद में संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की घोषणा की। उन्होंने साफ किया कि दोषी ठेकेदार को अपने खर्चे पर सड़क की मरम्मत करनी होगी।
विधान परिषद सदस्य सत्यजीत तांबे व अन्य सदस्यों ने सदन में समृद्धि हाईवे पर जंपिग के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री बोर्डिकर ने टेकेदारों को समृद्धि हाईवे पर ज़रूरी मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया गया है। हादसों का मुख्य कारण इंसानी गलती बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे कंट्रोल करने के लिए बचाव के उपाय किए जाएंगे। हाईवे पर एक फ़ूड मॉल समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ज़मीन अधिग्रहण का बकाए का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। अमने-ठाणे रूट पर पुलों का काम आखिरी स्टेज में है और इसे जून में यातायात के लिए खोलने की योजना है।
बोर्डिकर ने कहा कि खानदेश एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नासिक-छत्रपति संभाजीनगर इंटरकनेक्टिविटी और सभी तहसील को हाईवे से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता सूबे में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को बढ़ाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

