home page

बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई, वसूला 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना

 | 

मुंबई, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच बिना टिकट या इनवैलिड ट्रैवल अथॉरिटी के साथ यात्रा करने वाले 20.47 लाख यात्रियों से 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है।

मध्य रेलवे के अनुसार इस दौरान औसतन 11,184 नियम तोड़ने वालों को सजा दी गई और रोज़ाना 87 लाख रुपये से ज़्यादा की वसूली की गई। इससे पहले अप्रैल और सितंबर 2025 के बीच मध्य रेलवे ने 20.05 लाख मामले दर्ज किए और पेनल्टी के तौर पर 116.46 करोड़ रुपये वसूले थे। नए आंकड़े पेनल्टी से होने वाली कमाई में 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दिखाते हैं। हाल में बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया गया है।

मुंबई डिवीजन ने छह महीने की अवधि के दौरान सबसे अधिक 10.11 लाख मामलों से 66.92 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। मुंबई: 10.11 लाख केस से 66.92 करोड़ रुपये, भुसावल 3.77 लाख केस से 38.90 करोड़ रुपये, पुणे 2.13 लाख केस से 18.68 करोड़ रुपये, नागपुर 2.36 लाख केस से 17.93 करोड़ रुपये और सोलापुर 1.10 लाख केस से 7.27 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार