home page

600 रुपये की उधारी को लेकर फेंका तेजाब, 6 घायल

 | 

मुंबई,

02 अप्रैल (हि.स.)। मालाड इलाके में महज 600 रुपये की उधारी को लेकर दो

गुटों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें छहलोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी

सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा

रही है।

यह घटना कुरार

पाल नगर के धुरी कंपाउंड की है। जहां दो एसिड केमिकल प्लेटिंग कारखाना के मालिकों

के बीच 600 रुपये की उधारी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों गुटों के लोग

आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया। सूचना

मिलते ही कुरार पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

वरिष्ठ

पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल ने बताया कि समर बहादुर राजकुमार सिंह नामक एक आरोपी को

गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति

बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार