home page

डिपो में खड़ी बस में लगी आग, 15 यात्री बाल-बाल बचे

 | 
डिपो में खड़ी बस में लगी आग, 15 यात्री बाल-बाल बचे


मुंबई, 23 अप्रैल (हि.स.)। ठाणे जिले में स्थित ठाणे एसटी डिपो में खड़ी एक बस में गुरुवार दोपहर को आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इस घटना में बस में सवार 15 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे स्टेशन के पास स्थित एसटी डिपो में शिवशाही एसटी बस खड़ी थी। यह बस पालघर होते हुए बोईसर जाने वाली थी। बस में करीब 15 यात्री बैठे थे। अचानक बस के नीचे इंजन और डीजल टैंक के पास आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग को बुझा दिया है। बस में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव