पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर भाजपा में शामिल
मुंबई, 26 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता और पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। नवी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इन सभी को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण ने कहा कि आतिश दांडेगावकर सहकार क्षेत्र में काम कर रहे हैं और कपीश्वर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी के अध्यक्ष हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास रख अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सभी के आने से हिंगोली जिले में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक तन्हाजी मुटकुले, प्रज्ञा सातव, जिला अध्यक्ष गजानन घुगे, किशोर देशमुख, पूर्व विधायक रामराव वडकुटे, अंकुश अहेर, फुलजीराव शिंदे, राज्य के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान आदि उपस्थित थे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

