home page

पालघर में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

 | 

मुंबई, 02 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर जिले में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने ऊंचे मुनाफे का लालच देकर दो अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 1,02,98,825 रुपये की ठगी की है। पुलिस के मुताबिक डहाणू स्थित अदाणी टाउनशिप निवासी प्रभुराम कुमावत (53) को “गोल्ड रश ग्लोबल कैपिटल” नामक कथित निवेश योजना में अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया। आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर भरोसा कायम किया और मार्च से जुलाई 2025 के बीच उनसे अलग-अलग किश्तों में 73,21,620 रुपये निवेश कराए। दूसरे मामले में बोईसर के आईटी इंजीनियर शुभम नितीन भोले (27) निवासी बेटेगांव को “मेघा” नाम की महिला ने फोन कर संपर्क किया। व्हाट्सएप लिंक भेजकर अकाउंट बनवाया गया और टेलीग्राम के जरिए “ऑनलाइन टास्क” पूरा करने पर अधिक रिटर्न का लालच दिया गया।दिसंबर 2025 के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई आईडी के माध्यम से उनसे 29,77,205 रुपये जमा कराए। टास्क पूरा करने के बावजूद रकम व मुनाफा वापस नहीं किया गया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह