home page

जोगेश्वरी में बिल्डिंग में लगी आग, एक महिला की मौत

 | 

मुंबई, 17 जनवरी (हि.स.)। मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके

में शनिवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की

दर्दनाक मौत हो गई।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी पश्चिम

के ओशिवारा के लोखंडवाला स्थित सात मंजिला ब्रिज बिल्डिंग की दूसरी

मंजिल के एक बंद फ्लैट में आग लगी थी। सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड को मौके

पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में एक महिला घायल हो गई। महिला को नजदीकी कूपर

अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला

का नाम हीरू चेतलानी (73) बताया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार