ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित
मुंबई, 26 नवंबर, (हि. स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के मदार-पालनपुर सेक्शन पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य के चलते शुक्रवार, 28 नवम्बर को 9 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 28 और 29 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 27 और 28 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह 27 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-भीलडी-लूनी स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी तथा इस ट्रेन का भीलडी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। 27 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-भीलडी-लूनी स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी तथा इस ट्रेन का भीलडी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।इसी प्रकार 27 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 05 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा। 28 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस को 02 घंटे 30 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा। 28 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस को 02 घंटे 15 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा। 28 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को 01 घंटे 15 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा। 28 नवम्बर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को भगत की कोठी और मारवाड़ स्टेशनों के बीच 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

