home page

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद

 | 

मुंबई, 08 अगस्त (हि.स.)। दोनों एनसीपी के विलय व शरद पवार गुट के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं चरम पर हैं। इस बीच शरद पवार गुट क 8 सांसद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। यह जानकारी खुद एनसीपी (एसपी) की कार्याध्यक्ष व सांसद सुप्रिया सुले ने दी है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सुप्रिया भी मौजूद रहेंगी।

सुप्रिया ने शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे पार्टी के 8 सांसद पीएम मोदी से मिलेंगे। इसमें वह भी शामिल रहेंगी। फिलहाल महाराष्ट्र में पानी का गंभीर मसला है। विकास के फ्रेमवर्क में कई मुद्दे हमारे सांसदों के जिम्मे हैं। इन तमाम मसलों को लेकर पीएम मोदी से बातचीत कर हल निकालने का प्रय़ास किया जाएगा।

सुप्रिया ने कहा कि हमारी पार्टी प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) बिल के खिलाफ है। मैं भारत सरकार से अनुरोध करती हूं कि जल्दबाजी न करें। सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा करनी चाहिए। एफसीआरए बिल हम पर न थोपा जाए। हमें चर्चा कर सही रास्ता निकालना चाहिए। प्रस्तावित एफसीआरए बिल का असली उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों पर सरकार का नियंत्रण स्थापित करना है। सरकार इस बिल के जरिए उन चैरिटी और संस्थाओं को नियंत्रित करना चाहती है। सुप्रिया सुले ने सवाल उठाया कि कुछ गलत है तो उसका विरोध करो. यदि कुछ लोग मदद करने जा रहे हैं, तो क्या दिक्कत है? हम सबको बुरी निगाह से क्यों देखें? हम मिलकर चर्चा करने के लिए तैयार हैं,

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार