home page

टीएमटी कर्मियों को सातवें पे कमीशन की किश्त मिलेगी – मेयर शर्मिला

 | 

मुंबई ,27 मार्च (हि. स.) । ठाणे मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने आज हुई बजट मीटिंग में घोषणा की कि ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें पे कमीशन की तीसरी किश्त और परिवहन कर्मचारियों को सातवें पे कमीशन की तीन किश्तें दी जाएंगी। मेयर ने बताया कि राज्य के उप मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्मचारी का बकाया वेतन करने का निर्देश दिया है। यह रकम 30 मार्च, 2026 को ठाणे महानगर पालिका और परिवहन सेवा कर्मचारियों , जिसमें सेवा निवृत पदाधिकारी भी शामिल हैं, के खाते में जमा कर दी जाएगी।

ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सातवां पे कमीशन लागू कर दिया गया है। इस वजह से कर्मचारियों की सैलरी में 12 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन उन्हें पिछले छह साल के वेतन के अंतर की रकम पांच किश्तों में दी जाएगी। इनमें से दो किश्तें पहले दी जा चुकी हैं। बताया जाता है कि शेष राशि अभी भी बकाया होने से कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी थी। इस बारे में मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने शुक्रवार को हुई बजट जनरल मीटिंग में घोषणा की कि कर्मचारियों और निवृत कर्मचारियों को तीसरी किश्त दी जाएगी। खास बात यह है कि ठाणे मनपा परिवहन सर्विस के कर्मचारियों को उनके सातवें वेतन आयोग के अंतर की रकम की तीन किश्तें एक साथ दी जाएंगी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा