सुपर 60 में महाराष्ट्र के 7 खिलाडियों चयन
| Oct 15, 2026, 21:37 IST
मुंबई, 15 अक्टूबर (हि.स.)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 अक्टूबर तक हुई 12वीं नेशनल इंस्पायर स्टैंडर्ड प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के सात छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सुपर 60 में अपनी जगह बनाई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
सुपर 60 के छात्रों को सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में जापान जाने का मौका मिलेगा। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने सभी को बधाई दी है। इनमें अहिल्यानगर के चंदगांव की श्रद्धा रमेश लोंढे ने नेत्रहीन बच्चों के लिए एआई आधारित टीचर असिस्टेंट बनाकर देश में पहला स्थान और स्पेशल गोल्ड मेडल जीता है। शेष छह विद्यार्थी पुणे, सांगली, सोलापुर और वाशिम के हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

