home page

हर महीने 3% मुनाफे का झांसा, 48 निवेशकों से 5.91 करोड़ की ठगी

 | 

मुंबई, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

शेयर बाजार में निवेश पर हर महीने 3 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर रिच 2 मनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से 48 निवेशकों से 5,91,15,878 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेशकों को फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग, इक्विटी शेयर और वर्किंग कैपिटल में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। निवेशकों को भरोसे में लेने के लिए निवेश समझौते, पोस्ट-डेटेड चेक और जमीन के प्लॉट देने का आश्वासन भी दिया गया। बोईसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा, पालघर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित निवेशकों से आर्थिक अपराध शाखा या पुलिस उप अधीक्षक वर्षा रानी पाटील से संपर्क कर जानकारी देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह