home page

36,211 प्राइवेट इंडस्ट्री महाराष्ट्र से चली गई बाहर –आदित्य ठाकरे

 | 

मुंबई, 11 अगस्त (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में 36 हजार 211 प्राइवेट कंपनियों ने राज्य मंर अपना काम बंद कर दिया है और अपना कारोबार दूसरे राज्यों में शुरू कर दिया है।

राज्य में इंडस्ट्री और रोज़गार के मुद्दे पर उन्होंने महायुति सरकार की कड़ी आलोचना की है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में 36 हज़ार 211 प्राइवेट कंपनियों ने राज्य मंए अपना काम बंद कर दिया है या अपना कारोबार महाराष्ट्र से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के काम करने के लिए ज़रूरी कम्प्लायंस प्रोसेस को आसान बनाने और इंडस्ट्री से जुड़े छोटे मामलों के क्रिमिनलाइज़ेशन को कम करने का काम अभी भी पेंडिंग है।

आदित्य ने आरोप लगाया कि चाकन, हिंजेवाड़ी, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक के एमआईडीसी इलाकों में नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याएं बनी हुई हैं। पिछले पांच वर्षों की राजनीतिक अस्थिरता और स्थानीय स्तर की राजनीति ने इंडस्ट्री पर असर डाला है। रोज़गार पैदा करना सरकार का सबसे ज़रूरी एजेंडा होना चाहिए। सरकार अच्छी शिक्षा, भ्रष्टाचार-मुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य में पहले से काम कर रही कंपनियों के लिए बिजनेस करने में आसानी पर ध्यान दे।

आदित्य ने कहा कि महाराष्ट्र में नई इंडस्ट्री लाने के साथ-साथ राज्य में मौजूदा कंपनियों को बनाए रखने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरों में जमीन हड़पने के मामले और जनता को सामाजिक झगड़े के मुद्दों में उलझाए रखने के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार