home page

ट्रेन से 320 किलो तंबाकू बरामद, एक गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 30 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे की विजिलेंस टीम ने अवैध रूप से तंबाकू, पान मसाला और गुटखा की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बांद्रा टर्मिनस–अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12996) से भारी मात्रा में प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिऱफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई बोरीवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ट्रेन के पहुंचने के बाद की गई। एस-2 कोच में तलाशी लेने पर अनिल शंकर नागड़ा (26) नामक युवक को हिरासत में लिया गया. उसके पास मौजूद पांच बैगों से विभिन्न ब्रांडों के तंबाकू, पान मसाला और गुटखा के कुल 1,040 पैकेट, जिनका कुल वजन लगभग 320 किलोग्राम है, बरामद किए गए। जब्त माल का अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी को जीआरपी बोरीवली के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार