home page

एसआईआर में एक ही व्यक्ति के 24 आवेदन, पुलिस ने किया केस दर्ज

 | 

मुंबई. 24 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के धारावी विधान सभा क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक ही व्यक्ति द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 24 आवेदन जमा किया है। इस मामले में धारावी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू किया जा रहा है। एसआईआर के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त 2026 को पब्लिश कर दी गई हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बारे में दावे और आपत्तियां फाइल करने का समय 31 अगस्त 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक तय किया गया है। चुनाव आयोग औक मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों के अनुसार हर दिन फॉर्म 7 के अधिकतम 10 आवेदन जमा करने की लिमिट तय की गई है। अगर यह पाया जाता है कि फॉर्म 7 में जानबूझकर गलत जानकारी या घोषणा की गई है, तो संबंधित आपत्ति करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

पाया गया है कि धारावी विधानसभा क्षेत्र में गिरिधारी स्वामीनाथ जायसवाल ने एक ही दिन में 24 आवेदन जमा किए हैं। यह तय नियमों का उल्लंघन है। इसलिए गिरिधारी जायसवाल के खिलाफ धारावी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार