सायन कोलीवाड़ा में 17 दुकानों पर चला हथौड़ा
| Feb 26, 2026, 09:23 IST
मुंबई, 26 फरवरी (हि.स.)। सायन-कोलीवाड़ा के जय शंकर याग्निक मार्ग पर सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर बनी 17 दुकानों पर तोड़क कार्रवाई की गई है। बीएमसी ने इन दुकानों को बुलडोजर की सहायता से ध्वसत कर दिया है।
जिन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है, उनका कहना है कि पहले से मनपा मे उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। कार्रवाई करने से पहले कई दुकानदारों का सामान भी नहीं निकालने दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

