कोल्हापुर जिले के 16 डैम पानी से लबालब
मुंबई, 12 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी दी है कि कोल्हापुर जिले के 16 डैम पानी से लबालब हो गए हैं। राधानगरी डैम में 8.36 टीएमसी पानी का स्टोरेज हो गया है।
राज्य सरकार के अनुसार पंचगंगा नदी के शिंगणापुर, राजाराम, सुर्वे, रुई, इचलकरंजी, टेरवाड़ और शिरोल, भोगावती नदी के सरकारीका कोगे और खड़क कोगे, कासरी नदी के यवलुज, कुंभी नदी के संगरूल, वार्ना नदी के कोडोली, दूधगंगा नदी के सिद्धनेरली, दत्तवाड़, सुलकुड और बचानी, कुल 16 डैम पानी से भरे हैं।
राधानगरी में 8.36 टीएमसी, तुलसी में 3.47 टीएमसी, वार्ना में 34.39 टीएमसी, दूधगंगा में 25.39 टीएमसी, कसारी में 2.77 टीएमसी, कडवी में 2.51 टीएमसी, कुंभी में 2.71 टीएमसी, पटगांव में 3.71 टीएमसी, चिकोत्रा में 1.52 टीएमसी, चित्री में 1.88 टीएमसी, जंगमहट्टी में 1.22 टीएमसी, घाटप्रभा में 1.56 टीएमसी, जाम्ब्रे में 0.82 टीएमसी, अंबेहोल में 1.24 टीएमसी, सर्फनाला में 0.67 टीएमसी और धमानी में 3.85 टीएमसी पानी है।
इसके अलावा राजाराम में 22.8 फीट, सर्वे में 24.8 फीट, रुई में 56 फीट, इचलकरंजी में 54.3 फीट, टेरवाड़ में 51.3 फीट, शिरोल में 42.6 फीट, नृसिंहवाड़ी में 46.6 फीट, जबकि पड़ोसी सांगली जिले के अंकाली में यह जलस्तर 15.10 फीट है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

