पालघर के 13,094 किसानों को मिलेगी दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी
मुंबई, 08 जुलाई (हि.स.)।
राज्य सरकार की 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026' के तहत पालघर जिले के 13,094 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र ऋण खातों का सत्यापन पूरा कर उनकी जानकारी कर्जमाफी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। योजना के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक बकाया फसल ऋण रखने वाले तथा 31 मार्च 2026 तक भुगतान नहीं कर सके किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। पात्र लाभार्थियों की सूची जल्द जारी होगी। इसके बाद किसानों को 'आपले सरकार' सेवा केंद्र या संबंधित बैंक शाखा में आधार प्रमाणीकरण कराना होगा, जिसके बाद कर्जमाफी की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

