home page

मानखुर्द में 1200 झोपड़े ढहाए गए, मुक्त सरकारी जमीन पर बनेगा ‘विज्ञान पार्क’

 | 

मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई उपनगर के मानखुर्द क्षेत्र में प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को लगभग 1200 अधिक झोपड़ों पर तोड़क कार्रवाई की गई है और 11 एकड़ सरकारी जमीन को पूरी तरह मुक्त कराया गया है। इस जमीन पर अत्याधुनिक विज्ञान पार्क बनाया जाएगा।

घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड से सटे साहित्यरत्न अन्नाभाऊ साठे नगर में स्थित इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से 1200 से अधिक झोपड़ियां बनाई गई थी। मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान में बीएमसी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने महज एक दिन में इन सभी झोपड़ियों का निष्कासन किया। इस कार्रवाई में कुल 400 कर्मचारियों का दल शामिल था। भविष्य में इस भूमि पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। सख्त चेतावनी दी गई है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब आधुनिक सैटेलाइट इमेजिंग तकनीक का उपयोग कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा के प्रयास से की गई है। लोढा ने कहा कि केवल मानखुर्द ही नहीं, बल्कि मुंबई की कुल 500 एकड़ अतिक्रमण मुक्त जमीन पर विभिन्न रचनात्मक और जनहितकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार