महाराष्ट्र में खुलेंगे 100 'महात्मा ज्योतिराव फुले स्किल ट्रेनिंग सेंटर'
मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। स्किल, एम्प्लॉयमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप व इनोवेशन डिपार्टमेंट के ज़रिए पहले चरण में राज्य में युवाओं के लिए 100 महात्मा ज्योतिराव फुले स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। आगामी दिनों में सेंटरों की संख्या बढ़ाकर एक हज़ार की जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।
मंत्री लोढ़ा ने बताया कि यह योजना मुंबई शहर व उपनगरों में भी लागू की जाएगी। बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर मुंबई मनपा प्रशासन के जरिए इन स्किल सेंटरों के लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। मंत्री लोढ़ा ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े से मुलाकात कर मुंबई की अलग-अलग समस्याओं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री लोढ़ा ने कहा कि सेंटर शुरू करने की योजना में नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा के साथ स्किल्स को जोड़ा जाएगा। ये ट्रेनिंग सेंटर स्लम एरिया में भी शुरू किए जाएंगे। डिग्री के साथ स्किल्स की जानकारी होने पर ही रोज़गार के मौके ज़्यादा मिलेंगे। हैंगिंग गार्डन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप बनाने, सायन में डीपी रोड से अतिक्रमण हटाने और उस रास्ते को लोगों के लिए खोलने के बारे में आयुक्त भिड़े से चर्चा हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

