नवीमुंवई में बालकनी स्लैब गिरने से 1की मौत 2महिला जख्मी
| Jul 5, 2026, 21:19 IST
मुंबई,05जुलाई ( हि.स.) नवी मुंबई महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन कक्ष से से मिली जानकारी के मुताबिक, वाशी सेक्टर 11 में शिवसेना शाखा के पास राम निवास बिल्डिंग में बालकनी का स्लैब गिरने से दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ठाणे जिला सूचना प्रसारण विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति राजेश शेट्टी की मौत हो गई है।
मृतक राजेश शेट्टी की , उम्र 35 वर्ष बताई गई है।जबकि घायल दो महिलाओं के नाम अभी तक नहीं मिले हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

