home page

परिसीमन पर शरद पवार के समर्थन को राज ठाकरे ने बताया ‘पवार का जंतर-मंतर’

 | 
परिसीमन पर शरद पवार के समर्थन को राज ठाकरे ने बताया ‘पवार का जंतर-मंतर’


ठाणे, 28 नवंबर (हि.स.)। परसीमन विधेयक काे लेकर जहां पहले से ही राजनीतिक वातावरण का पारा चढ़ा हुआ है। वहीं अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के

बयान से तापमान और बढ़ गया है।

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पाेस्ट में लिखा है कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अजित पवार की पार्टी के बीच का झगड़ा एक नाटक है। उन्हाेंने कहा कि दोनों राष्ट्रवादी दल अलग हाेने के बाद पिछले तीन साल से लड़ने का सिर्फ नाटक कर रहे हैं और अब सत्ता के लालच में दूसरा पक्ष भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। परिसीमन विधेयक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के समर्थन के ऐलान के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस कदम को 'पवार का जंतर-मंतर' और सत्ता की ओर बढ़नेकी राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि पवार का जंतर-मंतर बहुत कम लोगों को समझ आता है।

राज ठाकरे ने 2 जुलाई 2023 की अपनी एक पुरानी पाेस्ट काे साझा करते हुए कहा है कि जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का पहला गुट अलग हाेकर भाजपा के साथ गया था तभी उन्हाेंने कहा था दूसरा गुट भी समय आने पर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए रवाना होगा।

राज ठाकरे शनिवार से दाे दिवसीय कल्याण-डाेंबीवली के दाैरे पर हैं। वे रविवार की सुबह कल्याण में एक प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे।

मनसे के कल्याण जिला अध्यक्ष उल्हास भाेइर ने सूचित किया है कि रविवार सुबह 10 बजे कल्याण के खड़कपाड़ा स्थित स्प्रिंग टाईम क्लब मेंप्रेस काॅन्फ्रेंस आयाेजित की गयी है। लाेगाें काे उत्सुकता है कि ठाकरे परिसीमन, शरद पवार के अलावा अन्य किस मुद्दे पर बाेलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी