home page

गिरफ्तारी की संभावना के कारण चाकणकर का इस्तीफा: सुषमा अंधारे

 | 

मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के इस्तीफे पर गंभीर शक जताया है। उन्होंने साफ किया कि चाकणकर का इस्तीफा विपक्ष के दबाव में नहीं, बल्कि पार्टी के अंदरूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने अनमान लगाया है कि भविष्य में गिरफ्तारी की संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें पद से हटाया गया होगा।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया जाता है तो पार्टी की छवि खराब हो सकती थी, इसीलिए यह फैसला लिया गया होगा। जांच के दौरान उनकी गिरफ्तारी की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस बीच, अशोक खरात मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अंधारे ने कई सवाल उठाए। अंधारे के अनुसार चाकणकर ने खुद कहा था कि वह खरात को 12-13 साल से जानती हैं, इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्हें हथियार का लाइसेंस किसने दिया और उनके ट्रस्ट को किसने फंड दिया। पूर्व मंत्री दीपक केसरकर और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार