home page

राजगढ़ःकांग्रेस ने किया संविधान पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

 | 
राजगढ़ःकांग्रेस ने किया संविधान पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन


राजगढ़, 3 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा ब्लाॅक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को स्थानीय पीपल चौराहा पर संविधान पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बुनियादी पाठशाला मंडलम, भंवरगंज मंडलम और जगातचौक मंडलम के सदस्य व आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी के तौर पर अमित बंसल व विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा संविधान की प्रांसिगकता एवं उसके परिपालन पर अपने विचार रखे साथ ही आजादी के संघर्ष, संविधान निर्माण का प्रसंग,वर्तमान में संविधान की प्रांसगिकता के बारे पार्टी कार्यकर्ता और मौजूद आमजन से चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को पड़ोनिया मंडलम, कांसौरकला मंडलम और 6 दिसम्बर को मातामंड मंडलम में बैठक एवं परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के साथ संविधान के बारे में परिचर्चा करना है साथ ही कर्तव्य एवं अधिकारों को आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे एवं आभार मंडल अध्यक्ष युनुस मौहम्मद ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप, आफताब खान, मंडल अध्यक्ष ज्ञानू विजयवर्गीय, आदित्य भार्गव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन अरोरा, राजू वर्मा, घनश्याम पारासर, सूरज दांगी, फरीद अहमद, कैलाश कुशवाह, संजय बंसल, गंगा चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक