home page

जबलपुर शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गौतम बर्वे बने नए जिला शिक्षा अधिकारी

 | 
जबलपुर शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गौतम बर्वे बने नए जिला शिक्षा अधिकारी


जबलपुर, 30 जून (हि.स.)। जिले के शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में नई नियुक्तियां की हैं। संशोधित आदेश जारी कर गौतम बर्वे को जबलपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव 18 जून 2026 को जारी विभागीय आदेशों में संशोधन के बाद किया गया है।

गौतम बर्वे के जिला शिक्षा अधिकारी का पद संभालने से विभागीय कार्यों में गति और पारदर्शिता आने की संभावना है। वहीं, संभागीय स्तर पर संयुक्त संचालक के रूप में घनश्याम सोनी की नियुक्ति को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शासन का उद्देश्य इन नियुक्तियों के माध्यम से शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

उल्लेखनीय है कि घनश्याम सोनी को पहले ही जबलपुर संभाग का नया संयुक्त संचालक नियुक्त किया जा चुका है।

दोनों अधिकारी बुधवार को अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

प्रशासनिक बदलाव के बाद शिक्षा विभाग के कामकाज में नई कार्यशैली और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक