छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ने किए महाकालेश्वर के दर्शन
| Mar 31, 2026, 15:54 IST
उज्जैन, 31 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास) गुरु खुशवंत सिंह ने मंगलवार को उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।
मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

