home page

अशोकनगर: अवैध पटाखों का कारोबार उजागर, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
अशोकनगर: अवैध पटाखों का कारोबार उजागर, तीन आरोपित गिरफ्तार


अशोकनगर, 05 नम्बर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दीपावली पर त्यौहार पर अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री का कारोबार उजागर हुआ है। इसी बीच गुरुवार को कदवाया पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 46 हजार 100 रुपये कीमत के पटाखे एवं आतिशबाजी सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कदवाया पुलिस ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम कदवाया निवासी अब्दुल अहद (18) के कब्जे से 9,100 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए। वहीं प्रवीण जैन (43) के कब्जे से 22 हजार रुपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के पटाखे, अनार, सुतली बम, फुलझड़ी और रॉकेट सहित आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई। तीसरे आरोपी सीताराम साहू (55) के कब्जे से भी 15 हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कदवाया निरीक्षक मनीष सिंह जादौन के साथ आरक्षक विनोद यादव, चंद्रभान सिंह, प्रीतम तोमर, रवि राणा एवं अरशद अली की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा तथा इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार