अनूपपुर: रोजगार सहायक ने सौंपा इस्तीफा, जनपद सीईओ पर मानसिक प्रताड़ना, नियम विरुद्ध भुगतान का दबाव
अनूपपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के प जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वेंकटनगर में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक अमन कुमार सोनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी और भुगतान प्रक्रिया के साथ ही मानसिक प्रताड़ना और नियम विरुद्ध भुगतान के दबाव से परेशान होकर शनिवार को पद से जिला पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन क अधिकारी अर्चना कुमारी को संबोधित त्यागपत्र सौंप दिया।
अमन कुमार सोनी ने त्यागपत्र में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन वा अधिकारी केके रैकवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग बर की है। ग्राम रोजगार सहायक का आरोप है कि जिस भूमि पर सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, उस पर तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है। इतना ही नहीं, संबंधित निर्माण कार्य का विधिवत मूल्यांकन भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद बिना मूल्यांकन और नियमों की प्रक्रिया पूरी किए बिलों का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
त्यागपत्र में आरोप लगाया गया है कि नियमों के विपरीत भुगतान प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, यहां तक कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उनके प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य कर्मचारी को इस तरह की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर अर्नचा कुमारी, का कहना हैं कि जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जायेगी।
सीईओ जनपद पंचायत जैतहरी केके रैकवार का कहना हैं कि रोजगार सहायक को सचिव का प्रभार जिले से दे दिया गया। हटना चाहता है और अत्योष्टि राशि रोककर रखा है। मेरे द्वारा कार्य करने को कहा गया तो आरोप लगाता है, मुझे किसी भी प्रकार का कोई नोटिस व स्पष्टीकरण के पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

