home page

अनूपपुर: पुलियाके अभाव में धुरवासिन पंचायत भवन जलमग्न, आसपास के घरों में भी घुसा पानी

 | 
अनूपपुर: पुलियाके अभाव में धुरवासिन पंचायत भवन जलमग्न, आसपास के घरों में भी घुसा पानी


अनूपपुर: पुलियाके अभाव में धुरवासिन पंचायत भवन जलमग्न, आसपास के घरों में भी घुसा पानी


अनूपपुर: पुलियाके अभाव में धुरवासिन पंचायत भवन जलमग्न, आसपास के घरों में भी घुसा पानी


अनूपपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवासिन में शनिवार-रविवार की रात भारी बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद पंचायत भवन परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। इससे पंचायत भवन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और आसपास के आठ घरों में भी पानी घुसने की स्थिति बन गई है।

ग्राम पंचायत की सरपंच तेजवती सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए उन्होंने पूर्व में ही प्रशासनिक स्तर पर पुलिया निर्माण की कई बार मांग की थी। हालांकि, इन मांगों पर कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया हैं।

सरपंच ने यह भी कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा धुरवासिन से जमुना तक 17-18 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क में मिट्टी का भराव किया गया है, लेकिन कहीं भी पुलिया या जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इसी का परिणाम है कि भारी बारिश के बाद एक ओर जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। पंचायत भवन परिसर के अंदर पानी घुस रहा है, वहीं कई घरों में दोपहर तक पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते पुलिया का निर्माण कराकर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कर दी जाती तो वर्तमान में पैदा हुई जलभराव की स्थिति से बचा जा सकता था।

ग्रामीणों का कहना है कि धुरवासिन पंचायत में 12 वार्ड हैं और लगभग साढ़े तीन हजार की आबादी निवास करती है। यहीं से महुदा जैतहरी-धुरवासिन पहुंच मार्ग भी बना हुआ है। पूर्व में भी बारिश से जलभराव होता था, लेकिन अब तेज बारिश होने पर यह समस्या विकराल रूप ले लेती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला