home page

अनूपपुर: पीएम आवास में अपात्रों को लाभ, नाराज महिलाओं ने कलेक्टरेट परिसर के प्रवेश द्वार दिया धरना

 | 
अनूपपुर: पीएम आवास में अपात्रों को लाभ, नाराज महिलाओं ने कलेक्टरेट परिसर के प्रवेश द्वार दिया धरना


अनूपपुर: पीएम आवास में अपात्रों को लाभ, नाराज महिलाओं ने कलेक्टरेट परिसर के प्रवेश द्वार दिया धरना


अनूपपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम चोरभट्टी की 6 महिलाओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से नाराज थी। जिसे लेकर कलेक्टरेट परिसर के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गई।

महिलाओं का आरोप है कि ग्राम सभा में उन्हें लाभ देने पर सहमति बनी थी। तब अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। महिलाओ के धरने के कारण कलेक्टरेट में आने-जाने वाले कर्मचारियों को दूसरे रास्ते से परिसर में प्रवेश करना पड़ा। महिलाओं का आरोप था कि एक महीने पहले भी उन्होंने विरोध जताया था। पुलिस और प्रशासन के जल्द कार्यवाही आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त किया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की सहमति और आवेदन भरने के बाद भी कुछ पात्र लोगों को अपात्र बताकर योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया। वहीं, पंचायत में नौकरीपेशा और आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है। चोरभटी की राम बाई राठौर ने बताया कि पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने ऐसे परिवारों को आवास और गौशाला का लाभ दिया है, जिनके पास सुविधाएं हैं और गौशाला में एक भी पशु नहीं है।

चार अपात्रों को मिला योजना का लाभ

महिलाओं के धरने की सूचना मिलने पर कोतवाली महिला पुलिस और जिला पंचायत परियोजना अधिकारी उमेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि राम बाई के आवेदन पर विभाग ने जांच की है। इसमें चार अपात्र लोगों को लाभ दिया जाना पाया गया है। उनसे राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को नोटिस जारी किया गया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

इनके नाम योजना में किए शामिल

इस दौरान जिला पंचायत परियोजना अधिकारी ने राम बाई के साथ धरना दे रहीं अन्य महिलाओं - श्याम बाई अगरिया, जयंती चौधरी, मुन्नी बाई राठौर, सुनिया अगरिया और सेमकली चौधरी (सभी चोरभटी निवासी) - के नाम पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूचीबद्ध किए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला