home page

उज्जैन में नीलगंगा चौराहे पर चाकूबाजी और फायरिंग में युवक की हत्या, तीन घायल

 | 
उज्जैन में नीलगंगा चौराहे पर चाकूबाजी और फायरिंग में युवक की हत्या, तीन घायल


उज्जैन , 19 जुलाई (हि.स.)। नीलगंगा थाना क्षेत्र के नीलगंगा चौराहे पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरन चाकूबाजी और फायरिंग हुई।

पुलिस के अनुसार घटना में भाजपा नेता दिलीप राव गौरकर ( दिल्लू पहलवान) के भतीजे लोकेश स्व. प्रदीप गौरकर की मौत हो गई। वहीं दिल्लू पहलवान ,उनके बेटे तपन और भतीजा जय घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलोों का उपचार जारी है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक संंंदिग्ध को हिरासत में लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल