home page

अनूपपुर: वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, जबलपुर ले जाते समय दम तोड़ा

 | 
अनूपपुर: वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, जबलपुर ले जाते समय दम तोड़ा


अनूपपुर: वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, जबलपुर ले जाते समय दम तोड़ा


अनूपपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रामपुर-टघरा गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई।

युवक को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज और वहां से जबलपुर रेफर किया गया था। परिजन उसे जबलपुर ले जा रहे थे, तभी उमरिया जिले के घनघुटी के पास सोमवार-मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अनूपपुर लौट आए। मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय के पुलिस सहायता केंद्र में पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया।

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर वे सुशील चौरसिया को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट देखकर इलाज शुरू किया। सिर दो तरफ से लंबाई में फट गया था, जिससे काफी खून बह गया था। डॉक्टरों ने खून का बहाव रोकने के लिए करीब 50 से 55 टांके लगाए। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन जबलपुर ले जा रहे थे, तभी घनघुटी के पास उसकी सांसें थम गईं। अचानक हुई मौत के बाद शव लेकर अनूपपुर लौट आए।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 24 वर्षीय सुशील चौरसिया और राजू बैगा पुत्र ठग्गू बैगा, निवासी रामपुर, बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर-टघरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कहां जा रहे थे।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राजू बैगा के चेहरे, हाथ और पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। कुछ जगह गहरे घाव भी हुए हैं। वहीं, सुशील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। सुशील की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। वह स्थानीय स्तर पर एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी अभी कोई संतान नहीं थी। परिवार की आजीविका खेती और मजदूरी से चलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला