home page

अनूपपुर: नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन

 | 
अनूपपुर: नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन


अनूपपुर: नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन


अनूपपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में शनिवार की दोपहर नदी डवरा नहाने गया युवक अचानक नहाने के दौरान कुछ दूरी पर बह रही बमराड़ नदी में छलांग लगा दिया, जहां गहरे पानी में लापता हो गया है।

घटना की सूचना युवक के साथ गए साले ने परिजनों को जहां परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नदी का मामला देखते जिला मुख्यालय स्थित एसडीईआरएफ की टीम को सूचना देते रेस्क्यू के लिए मदद पहुंचने बुलाया। हालांकि दूरी होने के कारण रेस्क्यू दल शाम 6.30 बजे के करीब मौके स्थल पहुंच कर पानी के तेज बहाव के बीच युवक को ढूंढने सर्चिंग अभियान शुरू किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारणहो रहीं परेशानी के कारण ढूढ़ने का कार्य बंद कर दिया गया हैं। सुबह पुन: ढूंढने सर्चिंग अभियान शुरू किया जायेंगा।इसके वूर्व शाम को घटना स्थल पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से खोजबीन कर रही थी।

थाना प्रभारी राजेंद्रग्राम वीरेंद्र सिंह बरकडे़ ने बताया कि डूबने वाला युवक की पहचान 35 वर्षीय देव सिंह पुत्र गणेशा सिंह उड़ाली निवासी ग्राम बराँझ थाना करनपठार अनूपपुर के रूप में हुई है। युवक कुछ दिन पूर्व ही राजेंद्रग्राम स्थित अपने ससुराल मौहरी गांव आया था। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे वह ससुराल से ढाई किलोमीटर दूर अपने साले 28 वर्षीय बेल सिंह पुत्र ललुआ सिंह के साथ बमराड़ नदी के पास पतली नाला के रूप में बह रहे देवरी डवरा में नहा रहा था, साबुन लगाने के उपरांत वह अचानक वहां से उठकर बमराड़ नदी की ओर बढ़ा और नहाने के लिए कूद गया। जिसके बाद वह नदी से वापस नहीं निकला है। नदी में पानी का बहाव तेज है। वहीं अनूपपुर मुख्यालय से सूचना प्राप्ती के बाद तत्काल जिला प्लाटून कमांडर के नेतृत्व मे 03 एसडीईआरएफ एवं 04 होमगार्ड जवान घटनास्थल के लिए करीब 5 बजे रवाना हुई।

बताया जाता है कि घटनास्थल की दूरी लगभग 80 किमी है। टीम में प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के साथ अनुज कुमार, रामभरोसे सिंह, धन सिंह, सुनील सिंह, शिवप्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी में अधिक पानी के साथ धारा का तेज बहाव भी बना हुआ है। जिसके कारण युवक का बह जाने की आशंका हैं। रेस्क्यू दल खोजबीन में हो रही परेशानी को देखते हुए सुबह रेस्क्यू दल तलास करेंगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला