home page

शहडोल: नहाते समय पैर फिसला कुएं में डूबने से युवक की मौत, मशक्कत के बाद निकाला गया

 | 
शहडोल: नहाते समय पैर फिसला कुएं में डूबने से युवक की मौत, मशक्कत के बाद निकाला गया


शहडोल, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बंसुकली गांव में रविवार सुबह एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घर की बाड़ी में स्थित कुएं में नहाते समय उसका पैर फिसल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विवेक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विवेक रविवार सुबह अपने घर की बाड़ी में बने कुएं पर नहाने गया था। इसी दौरान वह कुएं से पानी भी निकाल रहा था।

अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

काफी प्रयासों के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विवेक को कुएं से बाहर निकाला। उसे बचाने की कोशिशें की गईं, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

मनीष शुक्ला

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला