home page

राजगढ़ः युवक ने टीनशेड के एंगल से फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरू

 | 
राजगढ़ः युवक ने टीनशेड के एंगल से फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरू


राजगढ़, 8 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोलियापुरा में एक 32 वर्षीय युवक ने अपने घर में टीनशेड के एंगल से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती गुरुवार रात पवन (32) पुत्र नारायण सिंह यादव, निवासी गोलियापुरा ने टीनशेड के एंगल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। युवक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह घर में अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी बच्चों सहित भोपाल मायके गई हुई थी। परिवार में उसकी एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक