राजगढ़ः शराब के नशे में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
| Oct 1, 2025, 17:57 IST
राजगढ़,1 अक्टूबर (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़िया में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने बुधवार दोपहर शराब के नशे में जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पड़िया निवासी 22 वर्षीय कल्लू पुत्र मोहरसिंह तंवर ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रहते हुए जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मरीज के भाई रायसिंह तंवर का कहना है कि उसने शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

