home page

राजगढ़ःशराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा

 | 
राजगढ़ःशराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा


राजगढ़, 03 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे की लगातार समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम निपानियातुला निवासी अनिल (25) पुत्र कन्हैयालाल वर्मा, जो मिस्त्री का काम करता है, सुबह से नशे की हालत में घूम रहा था। दोपहर होते-होते वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि नशे में उसे एक युवती की बातें याद आ रही थीं और उसने एकतरफा भावना व्यक्त करने के लिए टावर पर चढ़ने जैसा गलत कदम उठाया। मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी राहुल रघुवंशी, एसआई सगुनलाल धुर्वे और आरक्षक राधारमण मीणा ने संयम और धैर्य के साथ युवक को समझाया। लगातार समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर आगे पूछताछ शुरू की है। मामले में संबंधित युवती से भी पुलिस ने बात की, जिसने स्पष्ट किया कि वह युवक को जानती तक नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक