home page

अनूपपुर: जैतहरी पावर प्लांट में पेंटिंग करते समय तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत, जमकर हुआ हंगामा

 | 
अनूपपुर: जैतहरी पावर प्लांट में पेंटिंग करते समय तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत, जमकर हुआ हंगामा


अनूपपुर: जैतहरी पावर प्लांट में पेंटिंग करते समय तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत, जमकर हुआ हंगामा


अनूपपुर, 05 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी में स्थित एमबी पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए प्लांट के गेट पर शव रखकर नौकरी और मुवावजा की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर कंपनी ने नियमानुसार मुवावजा एवं नौकरी का अश्वासन दिया जिसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार मजदूर 48 वर्षीय देवसरन केवट निवासी ग्राम चांदपुर प्लांट में पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रबंधन का कहना है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रबंधन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को आनन-फानन में घर भेजने की कोशिश कर रहा था। परिजन ने मांग की है कि मौत के असली कारणों की निष्पक्ष जांच हो, पोस्टमार्टम कराया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी दी जाए।

एमबी पावर के जनसंपर्क अधिकारी गौरव पाठक ने बताया कि मजदूर को चक्कर आने के बाद इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने दावा किया कि परिजनों को ही पोस्टमार्टम के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दूसरी तरफ, परिजन लिखित आश्वासन और कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर गेट पर प्रर्दशन किया समझाईस के बाद मामला समाप्त हो गया।

एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि परिजन की मांग पर कंपनी प्रबंधन ने लिखित में नियतानुसार सहायता और लाभ जो भी बनता है, का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर माने और स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजन ले गये।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला