home page

आगरमालवाः नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके

 | 
आगरमालवाः नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके


आगरमालवा, 23 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय पर गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में पारित नहीं होने पर विपक्षी दलों के विरुद्ध आंदोलित महिलाओ द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छावनी स्थित झंडा चौक पर पहुंचकर महिलाओ ने विपक्षी दलों के नेताओं - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राजद के नेता तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तस्वीर लगे पुतले को आग के हवाले कर जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संगीता देसाई ने कहा कि विपक्षी दलों ने इस संशोधित बिल को गिराकर नारी शक्ति के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। वहीं आभा अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि भारत में पहले भी चार बार परिसीमन हो चुका है। 1952,1963,1973 और 2002 में तीनों बार परिसीमन में कांग्रेस का शासन था। जिसमें जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी द्वारा परिसीमन किया गया, जिसमें विपक्ष ने हमेशा सार्थक भूमिका निभाई गई थी। सन 1973 में जब कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा परिसीमन किया गया, उसमें लोकसभा की सीटें 522 से बढ़कर 543 हो गई तो अब क्यों कांग्रेस परिसीमन के नाम पर बबाल कर रही है।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। इसका जवाब देश की नारी शक्ति इन पार्टियों को चुनावों में देने को तैयार है। वही जिला पंचायत की अध्यक्षा मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान ने कहा कि नारी शक्ति के साथ पीठ में छुरा घोंपने वाले विपक्षी पार्टियों को मात शक्ति करारा जवाब देगी। कार्यक्रम में कविता आशीष शर्मा, अंतिम विजय सोनी, साक्षी विक्रम सकलेचा एवं रेखा यादव ने भी संबोधित किया तथा सभी महिलाओं द्वारा विपक्ष को धिक्कारा गया। महिलाओं द्वारा कहा गया कि पूरे देश की नारी शक्ति में विपक्ष के द्वारा किए गए नारी शक्ति के अपमान को लेकर भारी आक्रोश हे एवं विपक्षी दलों को नारी शक्ति इस अपमान को लेकर कभी माफ नहीं करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा