home page

भोपाल में आज होगी वुमेंन विंटेज कार रैली, पर्यावरण और टूरिज्म थीम पर सजी दिखाई देंगी कारें

 | 

भोपाल, 7 जुलाई (हि.स.)। राजधानी भोपाल में वुमेन हेरिटेज कार रैली 'आगाज़ -3 ' का आयोजन आज रविवार को किया जा रहा है। बेगम्स ऑफ़ भोपाल और राग भोपाली के संयुक्त तत्वाधान में और मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहयोग से इसका आयोजन होगा। यह रैली सेफ एन्वायरमेंट और सेफ टूरिज्म और विलेज टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

इस संबंध में रक्शान जाहिद ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, इसे हम ई-व्हीकल भी शामिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 150 गाड़ियां इसमें शामिल होंगी और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ई व्हीकल को शामिल कर रहे हैं। गाड़ियों को पर्यावरण की थीम पर सजाया जाएगा। रैली राग भोपाली से 9.30 सुबह फ्लैग ऑफ होगी। इसके बाद पुराने शहर की कई सड़कों से होते हुए गोल घर पहुंचेगी। यहां से ड्राइव इन लेक व्यू पर यह रैली खत्म होगी। प्रतिभागियों को कई पैरामीटर्स पूरे करते हुए रैली को क्वालीफाई करना होगा।

आयोजकों के अनुसार इस रैली में कई तहर की ओल्ड जीप देखने को मिलेंगी। इसके अलावा ई व्हीकल और कुछ मॉडिफाई कार भी दिखाई देंगी। अब तक करीब 45 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रक्शान ने बताया कि कई लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी गाड़ियों को सजाकर लाएंगे। वहीं पर्यावरण और टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए यह सभी लोग कई तरह के स्लोग भी लिखेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश